CTET Admit Card जारी, यहां करे डाऊनलोड

Share This Post

0Shares

CBSE CTET Admit Card Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर CTET परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैं। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 के लिए उपस्थित होने की तैयारी कर रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से हॉल टिकट यानी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड वेबसाइट पर सभी विवरण अपडेट करता है ताकि उम्मीदवारों के लिए इसका उपयोग करना आसान हो। इससे पहले बोर्ड ने प्री एडमिट कार्ड जारी किया था।  CTET 2022 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।

जाने CTET 2022: परीक्षा तिथियां और विवरण

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 तक आयोजित होने वाली है। परीक्षा की सटीक तिथियां प्रवेश-पत्र पर उल्लेखित हैं। फिलहाल इनकी सार्वजनिक घोषणा नहीं की गई। इसलिए, उम्मीदवारों को जल्द से जल्द एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहिए। सीबीएसई ने परीक्षा दो पारियों में कराने का निर्णय लिया है। CTET 2022 शिफ्ट-1 परीक्षा औपचारिक रूप से सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। शिफ्ट-2 परीक्षा सभी उम्मीदवारों के लिए दोपहर 2:30 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।

कैसे करे CTET 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड?

1.उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – ctet.nic.in पर जाना होगा।

2.होम पेज पर CTET 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा

3. अपना लॉग इन विवरण सावधानी से दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

४. आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर खुल जाएगा।

५. एडमिट कार्ड पर नाम, परीक्षा केंद्र, तारीख, समय आदि जैसे विवरण ध्यान से देखें।

६. विवरण की जांच करने के बाद इसे वेबसाइट से डाउनलोड करें। तथा हॉल टिकट का प्रिंट आउट कर लें।

More To Explore

Do You Want To Boost Your Business?

drop us a line and keep in touch

0Shares
error: Content is protected !!

क्या मै आपकी हेल्प कर सकता हू